फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accident

बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कैंटीन संचालक की मौत

Mon, 08 Jul 2019 03:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
road accident
विभूतिखंड के मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास फ्लाईओवर पर भीषण एक्सीडेंट
गोमतीनगर में उजरियांव के पास लोहिया पथ फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार हाईकोर्ट में कैंटीन संचालक शंकर सोनकर (35) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका साथी कमलेश घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात 9 बजे हुआ। रकाबगंज खजुआ निवासी शंकर सोनकर अपने साथी कमलेश सिंह के साथ कैंटीन बंद करके घर जा रहे थे। वह लोहिया पार्क चौराहे से महज 50 मीटर दूर थे कि कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


शंकर का सिर फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गया। वहीं कार चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी पहुंची लेकिन थाने से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।

राहगीरों की मदद से पीआरवी ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश का उपचार शुरू हुआ।

सीमा विवाद में उलझाने की कोशिश
सूचना के बाद भी गोमतीनगर पुलिस हादसे के शिकार लोगों का इलाज कराने की जहमत नहीं उठाई। वह सीमा विवाद में मामले को उलझाने की कोशिश करती रही। शुरुआती दौर में हादसे को विभूतिखंड थाने में होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो इंस्पेक्टर गोमतीनगर को फटकार लगाई गई। इसके बाद गोमतीनगर पुलिस हरकत में आई और घायलों को लोहिया अस्पताल गई।

वहीं इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक हादसा बुलेट से हुआ। मृतक की बाइक पीछे से बुलेट में जा भिड़ी थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के का कहना था किकार ने बाइक में टक्कर मारी थी।

विभूतिखंड के मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास फ्लाईओवर पर भीषण एक्सीडेंट।

विभूतिखंड के मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास फ्लाईओवर पर भीषण एक्सीडेंट।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed