फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accident in lucknow today Car climb on five young man in Lucknow two killed

लखनऊ: गौमांस लदी कार को पांच युवकों पर चढ़ाया, दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 06 Mar 2021 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Mar 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
road accident in lucknow today Car climb on five young man in Lucknow two killed
हादसे के बाद विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जंगल में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार दो युवक फरार हो गए। जबकि कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। कार के अंदर से प्रतिबंधित मवेशी का मांस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके के महिगवा चौकी के करीम नगर चौराहे के पास शनिवार की सुबह बाजपुर निवासी पांच युवक ललित, विपिन, संतोष, आशीष और प्रवेश वन विभाग के जंगल में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 5:00 बजे कुर्सी से इटौंजा की तरफ जा रही एक कार में प्रतिबंधित मवेशी का मांस लदा था। 
विज्ञापन


कार में दो लोग सवार थे। कार सवार लोगों ने पांचों युवकों पर कार चढ़ा दी। जिससे आशीष और प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक इंटर के छात्र थे। जबकि तीन अन्य युवक बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर आस-पास के गांव के ग्रामीणों ने इटौंजा कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों की कई बार नोकझोंक हुई। मौके से पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। 


ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों की तस्करी आए दिन होती है। शिकायतें भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए उप जिला अधिकारी बक्शी का तालाब, नवीनचंद्र क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब, डॉक्टर हिरदेश कठेरिया बख्शी का तालाब, इटौंजा थानों की पुलिस फोर्स, एसपी ग्रामीण ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed