{"_id":"66fcf795e902197d4b0d5f8d","slug":"riya-singha-will-play-the-role-of-mata-sita-in-filmi-ramleela-of-ayodhya-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी रामलीला: मां सीता का किरदार निभाएंगी मिस यूनीवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, 3 अक्तूबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी रामलीला: मां सीता का किरदार निभाएंगी मिस यूनीवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, 3 अक्तूबर से होगी शुरू
Wed, 02 Oct 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:08 PM IST
सार
अयोध्या में तीन से 12 अक्तूबर तक चलने वाली फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा माता सीता का किरदार निभाएंगी। सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिल्मी रामलीला तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी। फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी। जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और निदेशक शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा इस बार हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी। ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धान के खेत में अजगर ने मवेशी को जकड़ लिया... छुड़ाने के लिए छटपटाता रहा जानवर, Video
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने दिए निर्देश: नवरात्र से छठ तक अलर्ट रहे पुलिस, न हो कोई अप्रिय घटना, सड़क खोदकर न बनने दें पंडाल
रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। ये अनुभव काफी रोमांचित करने वाला है। सुभाष मलिक के अनुसार इस बार रामलीला में कुल 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा 20 कलाकार अयोध्या से भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा को जीवंत करते दिखेंगे।