फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Risk of accidents increases due to the arbitrary conduct of contracted buses.

Lucknow News: अनुबंधित बसों की मनमानी से बढ़ा हादसों का खतरा

Thu, 24 Sep 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents increases due to the arbitrary conduct of contracted buses.
बस।
लखनऊ। रोडवेज की अनुबंधित बसें यात्रियों और अन्य राहगीरों की जान के लिए खतरा बनती जा रही हैं। बीते दो माह में लखनऊ क्षेत्र में अनुबंधित बसों से कई हादसे हुए हैं। चार अलग-अलग हादसों में तीन यात्रियों और एक बच्चे की मौत हो चुकी है। हालिया हादसों की समीक्षा में बस चालकों की लापरवाही सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन ने बस मालिक, चालक और फोरमैन को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

बीते आठ अगस्त को आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी-32 क्यूटी 3795 ने फतेहपुर सेमरपंहा के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। 10 अगस्त को कैसरबाग डिपो की अनुबंधित बस यूपी-34 टी 9811 की सीतापुर के शिव धाम के पास बाइक सवार से टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया था। वहीं, पहली सितंबर को कैसरबाग डिपो और बाराबंकी की अनुबंधित बसें आपस में टकरा गई थीं। हादसे में 14 यात्री घायल हुए थे, जबकि एक यात्री और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हाल ही में फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस से मोहनलालगंज में हुए हादसे के बाद भी बस चालकों की लापरवाही का मामला सामने आया। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनुबंधित बसों से होने वाले हादसों की समीक्षा की। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित बस मालिक, चालक और फोरमैन को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 बिंदुओं पर मरम्मत की जिम्मेदारी फोरमैन की
अनुबंधित बसों की जांच 13 बिंदुओं पर की जाती है। इसकी जिम्मेदारी फोरमैन की होती है। जांच में बस फिट पाए जाने के बाद ही उसे रूट पर भेजा जाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र में 450 से अधिक अनुबंधित बसें संचालित हैं। मरम्मत में लापरवाही से हादसा होने पर फोरमैन की जिम्मेदारी तय होगी।
अनुबंधित बस ऑपरेटर एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह ने बताया कि बसों की समय-समय पर सर्विस कराई जाती है। अचानक खराबी के कारण भी हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि अब 13 बिंदुओं पर जांच सख्ती से कराई जाएगी और लापरवाह चालकों को रूट से हटाया जाएगा।

रूट से हटाई बस
सोमवार को मोहनलालगंज में स्टीयरिंग फेल होने के मामले में फोरमैन से जवाब मांगा गया है। बस को रूट से हटा दिया गया है और मालिक को नोटिस भेजकर मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed