{"_id":"5a2fb0184f1c1bc8678c0f82","slug":"rishikesh-upadhyay-has-taken-the-oath-of-mayor-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश उपाध्याय बने नगर निगम अयोध्या के पहले महापौर, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश उपाध्याय बने नगर निगम अयोध्या के पहले महापौर, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शपथ ग्रहण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेते ऋषिकेशन उपाध्याय
पहली बार नगर निगम बने अयोध्या से निर्वाचित बीजेपी प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने मंगलवार को महापौर के रूप में शपथ ली। कमिश्नर मनोज मिश्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राम कथा पार्क में एक भव्य समारोह में उन्हें शपथ दिलाई गई। उनके साथ नगर निकाय चुनाव में जीते पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।
गौरतलब है कि पहली बार नगर निगम बने अयोध्या से सीएम योगी ने पूरे नगर निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत की थी।
नगर निकाय चनाव की 16 में से 14 सीटों पर चुनाव जीतने वाली बीजेपी ने अयोध्या में भी सपा प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिंदु को हराकर सीट पर कब्जा जमा लिया था। ऋषिकेशन उपाध्याय इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी थे।