फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rishabh left Lucknow Trade Board, formed his own organization

Lucknow News: ऋषभ ने छोड़ा लखनऊ व्यापार मंडल, खुद बनाया संगठन

Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rishabh left Lucknow Trade Board, formed his own organization
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी। 

विज्ञापन



लखनऊ। राजाजीपुरम ई ब्लाॅक मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने तीन व्यापारियों को उनकी सहमति के बिना ही लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता देकर शामिल करने के कारण संगठन और पद को छोड़ दिया। उन्होंने खुद के नए संगठन का गठन किया। जिसका सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। उधर, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ऋषभ गुप्ता को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण हटाया गया है। उन्होंने बताया कि राजाजीपुरम ई ब्लाॅक मार्केट व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।



नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता

अमरनाथ ने बताया कि सोमवार को राजाजीपुरम में हुई बैठक में पूर्व महामंत्री राजवीर सिंह, संजीव चन्दानी आदि व्यापारियों ने लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुख्य रूप से एएस अरोड़ा, बृजकिशोर द्विवेदी, मनीष गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, कन्हैया, कृष्ण कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप गुप्ता, रामदयाल, रामपाल शर्मा, सोनी, अभिषेक भवनानी, विनीत पटेल, संजय तिवारी आदि ने सदस्यता की शपथ की।
विज्ञापन







लखनऊ परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

लखनऊ परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल का सोमवार को मुख्य अतिथि व मुख्य संरक्षक विराज सागर दास की उपस्थित में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ,आलमबाग व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सहादतगंज तनिष्क गुप्ता (अध्यक्ष), महिला व्यापार मंडल की पूनम सिंह को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed