फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ring road to be made in Varanasi.

वाराणसी को PM मोदी की खास 'सौगात'

Fri, 29 Aug 2014 01:24 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
ring road to be made in Varanasi.

वाराणसी शहर को भारी वाहनों के प्रदूषण और जाम के झंझट से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए 60 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआई को डीपीआर बनाने को कहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 720 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वाराणसी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। ये हैं दिल्ली-कोलकाता (एनएच-2), वाराणसी-नौतनवा (एनएच-29), वाराणसी-इंडो नेपाल बॉर्डर राजमार्ग (एनएच-233) और लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी (एनएच-56)।
विज्ञापन


नतीजतन भारी वाहन अक्सर वाराणसी शहर में जाम की वजह बनते हैं। ध्वनि और वायु प्रदूषण का स्तर भी काफी ज्यादा है।

गंगा पर बनेगा 1.5 किलोमीटर लंबा पुल

ring road to be made in Varanasi.

यहां की दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए शहर के चारों ओर 8-10 किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन रिंग रोड बनाने का निर्णय किया गया है।

रिंग रोड एनएच-2 से शुरू होगी और एनएच-29, एनएच-233 व एनएच-56 को जोड़ते हुए फिर एनएच-2 में मिलेगी। इसके लिए गंगा पर 1.5 किलोमीटर लंबा पुल भी बनेगा। प्रस्तावित नौ परिवहन योजना के मद्देनजर इस पुल की ऊंचाई तय की गई है।

इंजीनियरों के मुताबिक, फोरलेन सड़क के निर्माण पर 420 करोड़ रुपये और पुल के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आदेश मिलते ही तैयारी में जुटे अफसर

ring road to be made in Varanasi.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस बाबत निर्देश मिलते ही एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अफसर डीपीआर तैयार करने में जुट गए हैं।

एनएचएआई के अफसरों से कहा गया है कि रिंग रोड प्रोजेक्ट में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी, इसलिए इस पर तेजी से काम करें।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल खुशवंत सिंह का कहना है कि वाराणसी में रिंग रोड का निर्माण होगा। इन दिनों हम विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed