{"_id":"58de55a54f1c1b0b0563eabd","slug":"rigjiyan-samfil-becomes-special-secretary-of-up-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिग्जियान सैम्फिल बने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिग्जियान सैम्फिल बने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के विशेष सचिव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैंफिल को अपने सचिवालय में पहली तैनाती दी है। सैंफिल विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी विशेष सचिव रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने इस्तीफा देने के समय सैंफिल को सीएम कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया था। वह इस समय अपर मुख्य परियोजना निदेशक, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट, टूरिज्म तथा अपर अधिशासी निदेशक सिफ्सा के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
19 मार्च को सूबे का कार्य भार संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी ने अपने कार्यालय में सैंफिल के रूप में पहली तैनाती की है। पूर्व से देख रहे कार्य अब वह अतिरिक्त प्रभार के रूप में देखेंगे।
विज्ञापन
सैंफिल ईमानदार छवि के अधिकारी हैं और कुशीनगर के जिलाधिकारी के रूप में आम लोगों के साथ गरीबों और निशक्तों के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा चर्चा में रही है। पूर्ववर्ती सरकार की तरह नई सरकार में भी उसी भूमिका में सैंफिल चुने गए हैं तो यह उनकी आम लोगों के बीच बेहतर छवि ही मानी जा रही है।