फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rights of mayor to be decreased.

मेयरों को झटका, बदले जाएंगे अधिनियम!

Mon, 23 Feb 2015 02:04 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Feb 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rights of mayor to be decreased.

नगर निगमों के मेयर अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। राज्य सरकार उनकी मनमानी पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है। मेयरों के खिलाफ किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत पर उनके अधिकार सीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन


हालांकि, अब तक केवल डीएम की संस्तुति पर निकाय चेयरमैनों के अधिकार सीज किए जाते हैं। मेयरों का अधिकार सीज करने के लिए मंडलायुक्त की रिपोर्ट ली जाएगी। राज्य सरकार ‘उत्तर प्रदेश नगरीय स्थानीय निकाय अधिनियम-2015’ में इसका प्रावधान करने जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 14 नगर निगम हैं जिसमें मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर व वराणासी में मेयर हैं। एक नवसृजित व एक नगर निगम में चुनाव न होने से मेयर नहीं हैं। मेयरों का निर्वाचन सीधे चुनाव के जरिये होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचित मेयरों पर सीधी कार्रवाई का अधिकार शासन के पास नहीं है। इसलिए शासन समय-समय पर मेयरों के अधिकार में कटौती करती रहती है, फिर भी मेयरों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए सरकार मेयरों पर सीधा नियंत्रण चाहती है। इस क्रम में उनके वित्तीय अधिकारों को सीज करने के लिए उत्तर प्रदेश नगरीय स्थानीय निकाय अधिनियम 2015 में प्रावधान करने की तैयारी है।

न्याय विभाग से ली जा रही है राय

Rights of mayor to be decreased.

शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर लगभग सहमति बन गई है। न्याय विभाग से राय ली जा रही है। अधिकारियों का तर्क है कि पालिका परिषद अधिनियम में वित्तीय गड़बड़ी पर निकाय चेयरमैनों के अधिकार सीज करने की व्यवस्था है। इसलिए गड़बड़ी पर मेयरों के अधिकार सीज करने की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

अब होगा एक अधिनियम
राज्य सरकार नगर निगम व पालिका परिषद के लिए एक अधिनियम बनाने जा रही है। इसका नाम होगा उत्तर प्रदेश नगरीय स्थानीय निकाय अधिनियम 2015। प्रदेश में अभी तक नगर निगम अधिनियम 1959 और पालिका परिषद अधिनियम 1916 है। ये दोनों उस समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। मौजूदा जरूरतों के आधार पर अब ये अधिनियम उपयोगी नहीं रहे।

इसलिए नगर विकास विभाग ने इन दोनों अधिनियमों को मर्ज करते हुए इसके स्थान पर नया अधिनियम उत्तर प्रदेश नगरीय स्थानीय निकाय अधिनियम-2015 बनाने जा रहा है। इसमें नगर निगम और पालिका परिषदों के अधिकारियों में एकरूपता लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed