{"_id":"6aa5b9c39abb128d4407e6c9","slug":"ridit-triumphed-by-outperforming-31-meritorious-students-from-17-divisions-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1917630-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 17 मंडलों के 31 मेधावियों को पछाड़ रिदित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 17 मंडलों के 31 मेधावियों को पछाड़ रिदित ने मारी बाजी
विज्ञापन
17 मंडलों के 31 मेधावियों को पछाड़ रिदित ने मारी बाजी
लखनऊ। राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में लखनऊ मंडल के छात्र रिदित टंडन ने 17 मंडलों से आए 31 मेधावियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं व चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी में रिदित ने धाराप्रवाह और तर्कपूर्ण प्रस्तुतीकरण से निर्णायकों को प्रभावित किया।
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) के सभागार में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में रिदित ने यह उपलब्धि हासिल की। वाराणसी मंडल की कक्षा नौ की छात्रा सान्या द्विवेदी ने दूसरा और कानपुर मंडल की दृष्टि नंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रिदित के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी के लिए विशेष तैयारी कराई जा रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रिदित ने मंडल के सभी विद्यालयों के बच्चों के लिए नया उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
अब दिल्ली में दिखाएंगे प्रतिभा
राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल करने के बाद रिदित का चयन 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ है। वहां वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गोमतीनगर के स्टडी हॉल में पढ़ते हैं रिदित डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रिदित गोमतीनगर स्थित स्टडी हॉल में कक्षा आठ में पढ़ते हैं। अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय रिदित ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।