फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riding club taken away from sanjay sherpuria.

महाठग शेरपुरिया : दिल्ली में राइडिंग क्लब कराया गया खाली, पीएम आवास के पास क्लब पर कब्जा कर बनाया था दफ्तर

Wed, 03 May 2023 10:49 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 May 2023 10:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास के पास राइडिंग क्लब पर कब्जा करके महाठग संजय शेरपुरिया ने अपना आलीशान ऑफिस बनाया था। इसे खाली करवा लिया गया है।

विज्ञापन
Riding club taken away from sanjay sherpuria.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाठग संजय राय शेरपुरिया ने दिल्ली में पीएम आवास के पास स्थित राइडिंग क्लब पर कब्जा करके आलीशन ऑफिस बनाया था, उसे पूरी तरह खाली करा लेने की सूचना मिली है। यहां मौजूद सारा सामान और इलेक्ट्रानिक डिवाइस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, वाराणसी में शेरपुरिया के आवास पर पहुंची ईडी की टीम को पहले ही उसे बेचे जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम लौट गई।

विज्ञापन


शेरपुरिया की पत्नी की भी तलाश
ईडी और यूपी एसटीएफ शेरपुरिया की पत्नी को भी तलाश रही है। शेरपुरिया की कुछ कंपनियों में उसकी पत्नी भी अहम पदों पर रही है, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करना जरूरी है। दूसरी ओर शेरपुरिया ने कई शेल कंपनियां भी खोली थीं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन होने के प्रमाण एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसमें भी उसकी पत्नी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जालसाज शेरपुरिया के दिल्ली समेत चार शहरों के ठिकानों पर ईडी की छापामारी, छह दिन की रिमांड मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाठग का मायाजाल: पांच कंपनियों में शेरपुरिया डायरेक्टर, चार में उसकी पत्नी भी शामिल, करोड़ों इधर-उधर किए


नंदगंज में लीज पर ली भूमि
छापों में संजय राय शेरपुरिया के गाजीपुर के नंदगंज इलाके में लीज पर कई एकड़ भूमि लेने का भी पता चला है। इससे जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लग चुके हैं, जिनकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में कई बेशकीमती संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जानकारी भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed