फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   revised investigation of ventilater in kgmu

केजीएमयू वेंटीलेटर खरीद की नए सिरे से होगी जांच

Thu, 18 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
revised investigation of ventilater in kgmu
केजीएमयू में वेंटिलेटर खरीद की नए सिरे से होगी जांच
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में वेंटिलेटर खरीद मामले की नए सिरे से जांच होगी। अगस्त 2015 में 40 वेंटिलेटर खरीदे गए थे। आरोप है कि केजीएमयू प्रशासन ने हर वेंटिलेटर को एसजीपीजीआई से करीब सात लाख रुपये महंगा खरीदा। जबकि इसके मुकाबले एसजीपीजीआई के वेंटिलेटर में कहीं अधिक स्पेसिफिकेशन हैं।
केजीएमयू में अगस्त 2015 में खरीदे गए 40 वेंटिलेटर के मामले की वर्ष 2017 में भी जांच की गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. संतुष्ट कुमार ने नए सिरे से मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया है कि केजीएमयू में अगस्त 2015 में खरीदे गए वेंटिलेटरों के जरिए लाखों रुपये की बंदरबांट की गई है। करीब दो करोड़ 90 लाख की लागत से 40 वेंटिलेटर खरीदे गए। यही वेंटिलेटर एसजीपीजीआई ने भी खरीदे हैं। एसजीपीजीआई के मुकाबले केजीएमयू के वेंटिलेटर्स का स्पेसिफिकेशन कम है। अल्ट्रा नेबुलाइजर, स्ट्रेस इंडेक्स, ओपेन लंग टूल आदि नहीं है। ऐसे में केजीएमयू के वेंटिलेटर एसजीपीजीआई से सस्ते होने चाहिए थे। संस्थान में अपग्रेडेशन (स्थापना) भी मुफ्त हुई है। इसके बाद भी अधिक भुगतान किया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। इस पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। पूरे मामले की जांच कराकर स्थिति से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई पत्र
अभी तक शासन से इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर मामले में जानकारी दी जाएगी। पहले इस प्रकरण की जांच हुई थी। पूरी जांच रिपोर्ट तो याद नहीं है, लेकिन वेंटिलेटर खरीद में गड़बड़ी नहीं मिली थी। संभवत: वेंटिलेटर के कुछ पार्ट्स अलग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार राय, कुलसचिव, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed