फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Review officer who took bribe and promised job, gets six years imprisonment

Lucknow News: रिश्वत लेकर नौकरी का झांसा देने वाले समीक्षा अधिकारी को छह साल की कैद

Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Review officer who took bribe and promised job, gets six years imprisonment
रिश्वत लेकर नौकरी का झांसा देने वाले समीक्षा अधिकारी को छह साल की कैद
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सचिवालयकर्मी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण मंजुला सरकार ने छह साल की कैद और 2.25 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जुर्माना राशि में से 53 हजार रुपये शिकायतकर्ता को दिए जाएं। दोषी समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था।
सरकारी अधिवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया था कि सत्य प्रकाश ने उसकी बेटी को स्वास्थ्य विभाग में हाउस कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


15 दिन में नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। रकम वापस मांगने पर सिर्फ 27 हजार रुपये लौटाए।

सचिवालय प्रशासन के तत्कालीन विशेष सचिव पंकज गंगवार ने 19 सितंबर 2008 को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के बाद हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed