फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   review meeting of electricity department with cm yogi adityanath.

31 दिसंबर तक यूपी के हर घर में होगा बिजली कनेक्शन: केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह

Thu, 20 Sep 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
review meeting of electricity department with cm yogi adityanath.
बायें से राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर तक यूपी के हर घर में बिजली कनेक्शन होगा। इसके लिए केंद्र सरकार तत्पर है और राज्य सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सीएम ऑफिस में हुई सौभाग्य योजना की समीक्षा बैठक के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन


आरके सिंह ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत गांवों पर विशेष फोकस किया गया है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में 100 फीसदी विद्युतीकरण का है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। योजना के तहत 3.6 करोड़ कनेक्शन देश भर में दिए जाएंगे। जिसमें से 1.18 करोड़ उत्तर प्रदेश के हैं। योजना के तहत 54 लाख कनेक्शन हो चुके हैं जबकि बाकी का लक्ष्य 31 दिसंबर तक प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है जो कि मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी कोशिश है कि ट्रांसमिशन के साथ ही डिस्ट्रिब्यूशन भी बेहतर हो और सभी को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे बिजली मिले। जिसके लिए 31 मार्च 2019 तक का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली चोरी रोकने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में आरके सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, डीजीपी ओपी सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed