फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revenue inspector and BJP leader injured after being entangled in manjha

Lucknow News: मांझे की चपेट में आने से राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता लहूलुहान

Mon, 30 Mar 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector and BJP leader injured after being entangled in manjha
मांझे से घायल राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। दो अलग-अलग घटनाओं में खतरनाक मांझे की चपेट में आने से नगर निगम के राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता घायल हो गए।
विज्ञापन

हुसैनगंज में रविवार शाम खतरनाक मांझे की चपेट में आकर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक राजा का एक कान जख्मी हो गया।
नगर निगम जोन-आठ कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राजा शाम 6:30 बजे अपने सहकर्मी के साथ बाइक से लालबाग स्थित मुख्यालय से फाइल लेकर लौट रहे थे। बाइक उनके सहकर्मी चला रहे थे। हुसैनगंज में एनेक्सी भवन के पीछे से गुजरते समय अचानक खतरनाक मांझा उनके एक कान में फंस गया। हादसे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों गिरते-गिरते बचे। जैसे ही उनका कान मांझे की चपेट में आया उन्होंने फाइल को चेहरे के सामने कर लिया जिससे उनका चेहरा और आंखें बच गईं। सहकर्मी ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां कान पर एक टांका लगाना पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

दूसरी घटना काकोरी इलाके में दुर्गागंज हरदोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां बाइक से जा रहे सेमरामऊ निवासी भाजपा नेता राज रावत (25) का गला मांझे से जख्मी हो गया। बाइक पर सवार राज के पिता संजीव कुमार ने बताया कि बेटे के लहूलुहान होकर गिरने पर वह अन्य लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए जहां गले पर तीन टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार और कुछ देर भर्ती रखने के बाद राज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि युवक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस ने मारा था छापा, कई हो चुके गिरफ्तार

चार फरवरी को बाजारखाला में मांझे की चपेट में आने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शोएब की मौत हो गई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने कई जगह छापे मारे। कई लोगों को पतंग और मांझे के साथ गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद भी मांझे से आए दिन घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले ये भी हो चुके हैं घायल

13 फरवरी : आलमबाग इलाके में मांझे की चपेट में आकर ध्रुव नारायण घायल।

7 फरवरी : चौक इलाके में मांझे से चौपटिया निवासी नजम खान घायल हुए।

5 फरवरी : शहीद पथ पर सेवानिवृत्त फौजी बृजेश राय का होंठ व गाल मांझे से कटा।

मांझे से घायल राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता। 

मांझे से घायल राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed