फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revealed in CMIE survey: UP is ahead of Delhi, Rajasthan, West Bengal in providing employment

सीएमआईई के सर्वे में खुलासा : रोजगार देने में दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल से आगे है यूपी

Fri, 04 Jun 2021 09:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Jun 2021 09:02 AM IST
सार

इसका दावा करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में बेरोजगारी की दर 6.9 फीसदी है। यह मार्च 2017 के तुलना में तीन गुना कम है।

विज्ञापन
Revealed in CMIE survey: UP is ahead of Delhi, Rajasthan, West Bengal in providing employment
रोजगार मेले में युवाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी रोजगार मुहैया कराने में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु के मुकाबले काफी आगे हैं। इसकी जानकारी सेंटर ऑर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की मई महीने की रिपोर्ट में दी गई है। इसका दावा करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में बेरोजगारी की दर 6.9 फीसदी है। यह मार्च 2017 के तुलना में तीन गुना कम है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बेरोजगारी दर 45.6 फीसदी, राजस्थान में 27.6, केरल में 23.5, पश्चिम बंगाल में 19.3, तमिलनाडु में 28.0, झारखंड में 16.0, आंध्र प्रदेश में 13.5 पंजाब में 8.8 और छत्तीसगढ़ में 8.3 फीसदी है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक जब भाजपा सरकार सत्ता में आई थी, उस वक्त प्रदेश में बेरोजगारी दर का आंकड़ा 17.5 फीसदी था। सरकार विभिन्न विभागों, संस्थाओं व निगमों के जरिए लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के 4 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी, 15 लाख से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र में और लगभग 1.5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed