{"_id":"5dda27f58ebc3e54c20b89ca","slug":"retirement-process-starts-for-ias-rajeev-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के 'ऑपरेशन क्लीन' के निशाने पर आए आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के 'ऑपरेशन क्लीन' के निशाने पर आए आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू
Sun, 24 Nov 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार के ऑपरेशन क्लीन के निशाने पर आए सीनियर आईएएस राजीव कुमार द्वितीय की सेवानिवृत्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। मामले में 31 अक्टूबर 2019 को राजीव कुमार को सेवानिवृत्ति का नोटिस देकर अभ्यावेदन मांगा गया है।
जल्द ही मामले पर निर्णय लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अफसरों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
राजीव कुमार 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अप्रैल 2016 से निलंबित चल रहे हैं। वह नोएडा प्लाट आवंटन में जेल की सजा काट चुके हैं। राजीव प्रमुख सचिव नियुक्ति के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन