फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired soldier reached CM Yogi Janta Darbar after consuming poisonous substance in lucknow

UP: 'BJP विधायक कर रहे उत्पीड़न...' जहरीला पदार्थ खाकर सीएम के जनता दरबार में पहुंचा रिटायर्ड फौजी, मचा हड़कंप

Thu, 21 Aug 2025 11:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 11:19 PM IST
सार

एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंचा। जानकारी हुई तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा विधायक के उत्पीड़न से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने का आरोप है।

विज्ञापन
retired soldier reached CM Yogi Janta Darbar after consuming poisonous substance in lucknow
सीएम योगी आदित्यनाथ, अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम के जनता दरबार में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गाजियाबाद के लोनी गांव सिरोली निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सत्यबीर गुर्जर (65) जहरीला पदार्थ खा कर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत सामान्य है। सत्यबीर के पास से पुलिस को शिकायती पत्र मिला है जिसमें उन्होंने गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सत्यबीर गुर्जर बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:50 बजे सीएम जनता दरबार पहुंचे थे। दरबार में जाने से पहले उन्होंने एक शीशी निकाली, जिसमें जहरीला पदार्थ। उन्होंने उसे खा लिया और अंदर चले गए। उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों व अन्य लोगों से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। ऐसे में सब घबरा गए। घटना की जानकारी गौतमपल्ली थाने को दी गई। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 18 हजार में से केवल 14 शपथपत्रों का ही मिला जवाब... अखिलेश यादव ने भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह


विधायक पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
सत्यबीर ने बताया कि अप्रैल में लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक यात्रा निकाली थी, जो प्रदेश सरकार को गिराने की एक साजिश थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। इसके साक्ष्य भी उनके फेसबुक अकाउंट में मौजूद हैं। सतबीर का आरोप है कि जैसे अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी अपने विरोधियों को प्रताड़ित करते थे, वैसे ही विधायक भी उन्हें परेशान कर रहे हैं।

नंदू टैक्स लगाकर वसूली का आरोप

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी का आरोप है कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों पर नंदू टैक्स लगाकर करोड़ों रुपये वसूल रहे हैं। आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा सत्ता से जुड़े शीर्ष पर बैठे अधिवक्ताओं को भी जाता है। आरोप है कुछ माह पहले वह साइकिल से काम से बाहर जा रहे थे तभी विधायक ने उनकी ईंट से पिटाई करवा दी थी जिससे वह काफी चोटिल हो गए थे। डर के कारण वह दो-तीन माह से वह बाहर नहीं निकल रहे थे। विधायक की बढ़ती प्रताड़ना के कारण वह और उनका परिवार काफी सहमा हुआ है।

करगिल युद्ध लड़ चुके हैं सत्यबीर
सत्यबीर ने बताया कि वह करगिल का युद्ध भी लड़ चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गाजियाबाद में उन्होंने अधिकारियों को विधायक के खिलाफ कई बार शिकायती पत्र दिए, मगर कुछ नहीं हुआ। वह बृहस्पतिवार को शिकायती पत्र लेकर सीएम जनता दरबार आए थे जिसमें विधायक से अपनी और परिवार की जान को खतरा होने की बात बताते हुए सुरक्षा की मांग की गई है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक सतबीर की हालत अब खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दी गई है। वहां से पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।इस बात की जांच की जा रही है कि सत्यबीर ने यह कदम किसी के बहकावे में तो नहीं उठाया है। यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed