फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS Wife Murder: Mohini Dubey's murderers arrested by police.

Retired IAS Wife Murder: दोनों ड्राइवरों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 May 2024 06:32 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी के हत्यारों को पुलिस ने दबोच लिया है। दो हत्यारे नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder: Mohini Dubey's murderers arrested by police.
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 20 में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ड्राइवर रवि व अखिलेश ने वारदात की साजिश रची थी। इसमें इनका एक साथी रंजीत भी शामिल था। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी।


सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी। पुलिस ने वारदात के बाद लूटे गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed