{"_id":"5d15572a8ebc3e3cda1f1989","slug":"retired-ias-officer-prabhat-kumar-will-be-new-chairman-of-uppsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईएएस प्रभात का यूपीपीएससी का चेयरमैन बनना लगभग तय, सीएम योगी करेंगे अंतिम निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईएएस प्रभात का यूपीपीएससी का चेयरमैन बनना लगभग तय, सीएम योगी करेंगे अंतिम निर्णय
Fri, 28 Jun 2019 05:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार के ही होने की संभावना है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मुख्यमंत्री से प्रभात के नाम की संस्तुति की है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग के मौजूदा चेयरमैन का कार्यकाल दो जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसी महीने तीन सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। बताया गया है कि रिक्त हो रहे पदों पर नए अध्यक्ष व सदस्यों के चयन के लिए बुधवार को मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इसी बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त व 1985 बैच के अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार के नाम की संस्तुति की गई है। रिक्त हो रहे सदस्यों के नाम की भी संस्तुति चयन समिति ने कर दी है।
विज्ञापन
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चयन समिति द्वारा कुमार के नाम की संस्तुति किए जाने की पुष्टि की है। साथ ही स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेना है। अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति केलिए अभी समय है। मुख्यमंत्री के स्तर पर अभी संस्तुतियों पर विचार नहीं किया गया है। अगले एक-दो दिन में निर्णय की संभावना है। हालांकि अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने फिलहाल कुछ भी कह पाने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
बताते चलें प्रभात कुमार ने अपने सेवाकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंडलायुक्त मेरठ से लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के रूप में चर्चा के केंद्र में रहे। उनकी जांच के आधार पर कई अफसरों को जेल तक जाना तक पड़ा है। प्रभात भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने और बिना किसी मुरव्वत कठोर कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।