फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS Arvind Kumar takes the oath for chief of UP Vidyut Niyamank Ayog.

UP News : नियामक आयोग अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया, प्रमुख सचिव ने लोकभवन में दिलाई शपथ

Mon, 17 Jul 2023 08:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jul 2023 08:25 PM IST
सार

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ले ली। उन्हें मुख्य सचिव ने शपथ दिलाई।
 

विज्ञापन
Retired IAS Arvind Kumar takes the oath for chief of UP Vidyut Niyamank Ayog.
मुख्य सचिव ने अरविंद कुमार को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार को सोमवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद वह नियामक आयोग पहुंचे, जहां कार्यभार ग्रहण किया। लोक भवन के मुख्य सचिव सभागार में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आयोग अध्यक्ष को शपथ दिलाने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश का हर गांव और नगर क्षेत्र बिजली से रोशन हुआ है। बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरुरत है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता, यूपीपीसीएल अध्यक्ष एम देवराज, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यहां से नियामक आयोग अध्यक्ष अरविंद कुमार नियामक आयोग पहुंचे, जहां कार्यभार ग्रहण किया।
 

उपभोक्ता हितों में रहेंगे तत्पर
विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुलाकात की। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से हार्दिक बधाई देते हुए आयोग अध्यक्ष के सामने उपभोक्ताओं के लंबित प्रकरण की जानकारी दी। कहा कि अध्यक्ष का विद्युत क्षेत्र में लंबा अनुभव है। इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वह उपभोक्ता के हितों के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, योगी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन सीटों पर 50 हजार से डेढ़ लाख तक है राजभर वोट, भाजपा की राह होगी आसान


वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद एमटेक डिग्रीधारी हैं। वे ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव से अपर मुख्य सचिव तक की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही पावर कॉरपोरेशन, उत्पादन, पारेषण व वितरण निगमों के भी चेयरमैन रहे हैं। सबसे कठिन माने जाने वाले पूर्वांचल के विद्युत वितरण निगम के एमडी के रूप में उनका कार्यकाल काफी सराहा जाता है। वे 2004-06 तक पूर्वांचल के एमडी रहे।

वे अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं आईटी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग के अपर मुख्य सचिव, यूपीडा के चेयरमैन व सीईओ सहित केंद्र व राज्य सरकार के अन्य पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। इस वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्ति के बाद सीएम ने उन्हें अपना सलाहकार बनाया था और औद्योगिक विकास सेक्टर की जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed