फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired engineer duped of Rs 90 lakh in the name of business investment

Lucknow News: कारोबार में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त इंजीनियर से ठगे 90 लाख

Fri, 20 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Retired engineer duped of Rs 90 lakh in the name of business investment
लखनऊ। बीबीडी के अनौरा कला गांव निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर राजेंद्र कुमार सिंह (67) ने पीजीआई के तेलीबाग निवासी अरविंद तिवारी व उसके परिवार के चार लोगों एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर सराफ के कारोबार में निवेश का झांसा देकर 90 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन



राजेंद्र के अनुसार, अक्तूबर 2024 में आईसीआईसीआई बैंक शाख कठौता में उनकी मुलाकात अरविंद से हुई थी। अरविंद ने अपने पारिवारिक आभूषण कारोबार में निवेश कर अच्छे लाभ का लालच दिया। इस पर उन्होेंने 20 लाख रुपये अरविंद को दिए। अरविंद, उसके पिता राजकेसर, पत्नी कंचन और बेटे यश का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन आरोपी ने सुशांत गोल्फ सिटी में सराफ की दुकान खोलने का प्रस्ताव दिया। उसने उन्हें हिस्सेदार बनाने का झांसा दिया। उन्होंने बेटे सर्वजीत के नाम पर 70 लाख रुपये का ऋण लेकर अरविंद को दिए। रकम के बदले आरोपी ने सुरक्षा के तौर पर सोने के गहने गिरवी रखे थे।
विज्ञापन

राजेंद्र का कहना है कि न तो उन्हें लाभ मिला और न ही निवेश की गई रकम। आरोपी ने उनके कॉल और मेसेज का जवाब देना बंद कर दिया। वह जब दुकान पहुंचे तो राजकेसर ने अरविंद का दुकान से संबंध होने से इन्कार किया। गिरवी रखे गहने बेचने गए तो वह भी नकली निकले। इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार, अरविंद, राजकेसर, कंचन और यश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article