फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired employees have to give penalty for bad construction.

लखनऊ: घटिया निर्माण के जिम्मेदार सेवानिवृत्त इंजीनियरों से होगी वसूली

Sun, 19 Feb 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
retired employees have to give penalty for bad construction.
- फोटो : सोशल मीडिया

पारा इलाके के हंसखेड़ा में गरीबों के लिए बने दो हजार मकानों के घटिया निर्माण के जिम्मेदार सेवानिवृत्त इंजीनियरों से नुकसान की भरपाई के लिए वसूली होगी। राज्य सरकार की तरफ से दाखिल जवाब के बाद जनहित याचिका की सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने याचिका को निस्तारित कर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सरकार के जवाब के बाद इस मामले में अब तय करने योग्य कुछ नहीं बचा है। इसलिए प्रस्तावित कार्रवाई को जल्द ही पूरा किए जाने के निर्देश के साथ स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल याचिका को निस्तारित माना जाता है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ कोर्ट को बताया गया कि एलडीए की विभागीय समिति ने इन मकानों को ढहाने के मामले में जिम्मेदार तत्कालीन 11 अभियंताओं व एक योजनाकार को चिह्नित किया है। वर्तमान में इनमें से सिर्फ एक कनिष्ठ अभियंता ही सेवा में है, अन्य रिटायर हो चुके हैं। सभी से नुकसान की भरपाई के लिए दीवानी वाद दायर कर वसूली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed