फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired colonel beaten, wife molested

Lucknow News: रिटायर्ड कर्नल को पीटा, पत्नी से की छेड़छाड़

Sat, 02 Aug 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel beaten, wife molested
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी पर उनकी बालकनी में आपत्तिजनक चीजें फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर उन्हें पीटने व पत्नी से छेड़छाड़ का भी आरोप है। पुलिस ने पांच के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धारा में एफआईआर की है।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के मुताबिक 27 जुलाई की सुबह 11 बजे वह बालकनी में खड़े थे। तभी उनकी नजर वहीं लगे पौधे पर पड़े बर्गर के पैकेट पर पड़ी, जिसमें कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं। गार्ड से पूछने पर पता चला कि बर्गर का ऑर्डर फ्लैट नंबर 204 के संजय निगम के बेटे आकर्ष ने दिया था।
विज्ञापन


रि. कर्नल संजय से मिलने पहुंचे तो वह फ्लैट में नहीं मिले। शाम चार बजे उन्होंने पुलिस को कॉल किया तो फ्लैट नंबर 804 से आकर्ष और एक युवती निकली। दोनों गाली-गलौज करने लगे। तभी संजय, उनकी बेटी दिया और कार सवार अज्ञात युवक आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित का आरोप है कि संजय, उसके परिवारवालों व अज्ञात युवक ने पुलिस के सामने ही उन्हें पीट दिया। उन पर धारदार हथियार से हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने बचाव किया। रिटायर्ड कर्नल ने उनकी पत्नी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में पिटाई की बात सामने नहीं आई है। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed