{"_id":"5b98048b867a557f02566b7f","slug":"retied-professor-will-be-appointed-as-medical-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत प्रोफेसरों के जरिए सरकार पूरी करेगी डॉक्टरों की कमी, संविदा पर होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत प्रोफेसरों के जरिए सरकार पूरी करेगी डॉक्टरों की कमी, संविदा पर होगी नियुक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को नए और पुराने मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशलिटी विभागों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर प्रोफेसरों को संविदा पर रखने के फैसले को अनुमति दे दी है। सेवानिवृत्ति आयु पूरा कर चुके प्रोफेसरों को दोबारा 2.20 लाख रुपये प्रतिमाह नियत वेतनमान पर संविदा पर पुनर्नियोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा विवि और चिकित्सा संस्थानों में शैक्षणिक संवर्ग की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नियमानुसार चिकित्सा शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद 70 वर्ष तक संविदा पर तैनात किया जा सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से सेवानिवृत प्रोफेसरों को 2.20 लाख रुपये प्रतिमाह पर दोबारा नियोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में चार मेडिकल कॉलेजों में बन रहे सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक, सीजी सिटी में कैंसर संस्थान और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बने 500 बेड के बाल चिकित्सालय में सेवानिवृत्त्त प्रोफेसर को 2.20 लाख प्रतिमाह मासिक वेतन के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश में छह पुराने और 7 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 1844 चिकित्सा शिक्षक के पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष में 878 नियमित और 371 संविदा चिकित्सा शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 595 पद खाली हैं।