फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   result of polytechnic entrance examination has been declared

आईटीआई में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी, वाराणसी के पंकज कुमार ने पॉलीटेक्निक में किया टॉप

Mon, 28 Sep 2020 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Sep 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
result of polytechnic entrance examination has been declared
पंकज कुमार पटेल - फोटो : amar ujala
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए प्रथम चरण की मेरिट सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें 2,38,925 विद्यार्थियों को सीटें अलॉट की गई हैं। इनमें 1,97,388 छात्र और 41,537 छात्राएं हैं। दाखिले 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेंगे। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी आवंटित संस्थान में काउंसलिंग करा सकते हैं। इसकी जानकारी वेबसाइट www.scvtup.in और www.upvesd.gov.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी के चयन की सूचना उसके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भेज दी गई है। चयन न होने के दशा में उसे अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। 
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि 4,86,805 सीटों के सापेक्ष कुल 4,83,145 विद्यार्थियों के आवेदन मिले थे। पहले चरण में काउंसलिंग के लिए राजकीय आईटीआई में 98,365 और निजी आईटीआई में 1,40,560 विद्यार्थियों को सीटों का अलॉटमेंट किया गया है। शेष 2,43,880 सीटों के सापेक्ष अलॉटमेंट सूची प्रथम चरण पूरा होने के बाद जारी की जाएगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस कोटे में 8,764 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।  
विज्ञापन

चौरसिया ने बताया कि अगर विद्यार्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है तो उसका बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा। उसे इसका प्रिंट निकालना होगा। चयनित विद्यार्थी को बुलावा पत्र, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और पासपोर्ट साइज दो फोटो के साथ संबंधित अलॉट किए गए संस्थान के प्रधानाचार्य से दाखिले की अंतिम तिथि से पूर्व संपर्क करना होगा। हालांकि राजकीय संस्थान में दाखिले के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की तिथि के अनुसार सीट को फ्रीज व फ्लोट में किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या होने पर हेल्पलाइन पर करें संपर्क
दाखिले को लेकर तकनीकी समस्या आने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0522- 4150500 व 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह अन्य जानकारी के लिए फोन नंबर 0522-2334928, 2332396 व 9628372929 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल help@admissionscvtup.in और ट्विटर @scvtup के जरिये भी शंका का समाधान पा सकते हैं। वहीं, दाखिले से संबंधित जानकारी यूट्यूब चैनल scvtupchat पर भी उपलब्ध है।


मजदूर के बेटे पंकज ने किया टॉप
मुख्य वर्ग डिप्लोमा इंजीनियरिंग ग्रुप ए में वाराणसी के पंकज कुमार पटेल ने टॉप किया है। पंकज ने कुल 400 में से 390 अंक प्राप्त किए दाखिले के लिए काउंसलिंग 30 सितंबर से प्रारंभ होगी।  पंकज आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। उसने जेईई एडवांस की परीक्षा दी है। मेंस में 97.8 परसेंटाइल प्राप्त कर चुका है। पंकज के पिता विजय पटेल अल्मुनियम के मिस्त्री हैं। वे दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते हैं। और जब काम नहीं मिलता है तो खेती करते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के कार्यालय में प्राविधिक शिक्षा परिषद के विशेष सचिव एसके चौधरी, सचिव आरके सिंह और परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने परीक्षा परिणाम जारी किया। कुल  2,46,374 सीटों पर के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। पहली बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 344451 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से प्रवेश परीक्षा में 234858 छात्र सम्मिलित हुए। जबकि इसमें से 223566 छात्र अर्ह हुए। अहर्ता के लिए जनरल कट ऑफ 25 और महिला समेत बाकी सभी आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed