फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   result of BA sisth semester in lu

लविवि: बीए छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी

Mon, 26 Sep 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
result of BA sisth semester in lu
लखनऊ। पिछले दिनों रिजल्ट को लेकर पैदा हुए विपरीत हालात को देखते हुए लखनऊ विवि प्रशासन भी अब देर रात परिणाम जारी करने लगा है। शनिवार देर रात बीए छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया। विवि प्रशासन ने इसकी कोई सूचना भी नहीं जारी की थी। हालांकि छात्रों ने अपना परिणाम देखा और बताया कि राष्ट्र गौरव में कुछ विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से पिछले दिनों जारी बीकॉम छठे सेमेस्टर के परिणाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। छात्रों के विरोध के बाद विवि ने तुरंत परिणाम वापस लिया और फिर इसे सुधार कर जारी किया। हालांकि इसके बाद भी विद्यार्थियों का विरोध कम नहीं हुआ और उन्होंने कई दिन धरना-प्रदर्शन किया था। दो दिन पहले बीकॉम ऑनर्स छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया लेकिन इसकी कोई सूचना नहीं जारी की। इसमें कुछ एक कॉलेज की छात्राओं ने अपने इंटरनल के नंबर न चढ़ने की शिकायत की थी। हालांकि बाद में पता चला कि कॉलेज ने इंटरनल भेजा ही नहीं था।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने शनिवार देर रात बीए छठे सेमेस्टर का रिजल्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। परीक्षा में लगभग 14,884 विद्यार्थी शामिल हुए थे और इसमें से 73 फीसदी पास हुए हैं। परिणाम के अनुसार, 3100 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 6000 सेकंड डिवीजन पास हुए हैं। बता दें कि स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम को लेकर विद्यार्थी काफी परेशान थे क्योंकि कई विवि में पीजी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहीं लविवि में भी पीजी की प्रवेश प्रक्रिया स्नातक परिणाम न आने से धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed