Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Restaurant operator seizes building, demands 70 lakhs

Lucknow News: रेस्टोरेंट संचालक ने कब्जाई बिल्डिंग, 70 लाख मांगे

Mon, 16 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operator seizes building, demands 70 lakhs
लखनऊ। विजयखंड निवासी सुमन लता सिंह ने चार लोगों पर अपनी करोड़ों रुपये की बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सुमन लता के मुताबिक एक फरवरी 2021 को उन्होंने विनीत खंड स्थित अपनी बिल्डिंग 11 माह के लिए चौक के ख्याली गंज निवासी मो. जावेद कुरैशी को किराये पर दी थी। इसमें वह वाहिद बिरयानी सेंटर चलाता था। जुलाई 2021 से जावेद ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर किराया देना बंद कर दिया। आरोप है कि उसने इमरान खान, लवकुश शुक्ला और एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि 30 सितंबर 2026 को उन्होंने कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपियों ने अपने नाम पर बिल्डिंग पर फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं। आरोपियों ने कब्जा छोड़ने के बदले 70 लाख रुपये की मांग करने लगे। एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़िता को दस्तावेज के साथ थाने बुलाएगी। पीड़िता और आरोपियों के बयान और साक्ष्य संकलित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed