फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   responsibilities of 15 IAS have been changed.

अफसर पर गाज बनकर गिरी आजम की नाराजगी

Sun, 05 Oct 2014 06:54 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
responsibilities of 15 IAS have been changed.

झांसी, मुरादाबाद और आजमगढ़ के मंडलायुक्त बदले शासन ने 15 आईएएस अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त एसके सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। बताया जाता है कि नगर विकास मंत्री मो. आजम खां उनके कामों से नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन


गाजियाबाद के डीएम विमल कुमार शर्मा को नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, वेटिंग में डाले गए कामरान रिजवी भी तैनाती पाने में सफल रहे हैं। उन्हें आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा झांसी, मुरादाबाद और आजमगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती दी गई है। शासन ने शुक्रवार को आठ और शनिवार को सात अफसरों को इधर से उधर किया है।

इस क्रम में आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद कल्पना अवस्थी को अपर स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश नई दिल्ली बनाया गया है। प्रतीक्षारत कुश वर्मा को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के पद से हटाए गए धीरज साहू को सचिव परती भूमि विकास विभाग बनाया गया है।

इन्हें डाला गया प्रतीक्षा सूची में

responsibilities of 15 IAS have been changed.

प्रतीक्षारत गोविंद राजू एनएस को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग तथा विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग बनाया गया है।

विद्युत उत्पादन निगम व यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के सीएमडी पद से हटाकर वेटिंग में डाले गए कामरान रिजवी को भी तैनाती दे दी गई है। उन्हें आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। सचिव समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के. राम मोहन राव को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रतीक्षारत सुधीर गर्ग को मुरादाबाद तो सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, एमकेएस सुंदरम को आजमगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अरविंद नारायण मिश्र से सचिव सचिवालय प्रशासन का काम वापस ले लिया गया है। वह सचिव उच्च शिक्षा व राष्ट्रीय एकीकरण बने रहेंगे।

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग प्रभात मित्तल को सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। प्रतीक्षारत महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन बनाया गया है। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह खगरौत को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed