फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Residents of Jankipuram got angry at the officers in front of the Deputy CM

Lucknow News: डिप्टी सीएम के सामने अफसरों पर भड़के जानकीपुरम के निवासी

Mon, 01 Sep 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Residents of Jankipuram got angry at the officers in front of the Deputy CM
जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।  - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।
लखनऊ। जानकीपुरम में डायरिया ने कहर मचा रखा है और अफसर अब भी सब सामान्य है का राग अलाप रहे हैं। रविवार को हालात जानने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने गंदे पानी की तस्वीरें दिखाकर अफसरों को झूठा साबित कर दिया। लोगों का सीधा आरोप था कि इलाके में अब भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रहा है। रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी सब काबू में है कहकर टरका रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-7 के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि जब तक एक भी मरीज रहेगा, शिविर चलता रहेगा। उन्होंने कैंप को खुले मैदान से हटाकर स्कूल में शिफ्ट करने और पूरे क्षेत्र में सफाई, नालियां दुरुस्त कराने व पानी की टंकियों की मरम्मत कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

---

लोगों ने डिप्टी सीएम को दिखाई टपकती पानी टंकी
जब अफसर डिप्टी सीएम को हालात सामान्य बता रहे थे, तभी सेक्टर-7 की आशा त्रिपाठी, रेखा और संगीता पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गंदा पानी अब भी आ रहा है। मरीज हर सेक्टर से मिल रहे हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग, जलकल व नगर निगम का ध्यान सिर्फ सेक्टर-7 तक केंद्रित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनियों में पानी की टंकियां टपक रही हैं। टंकियों की समय पर सफाई नहीं हो रही है। लोगों ने टंकियों का हाल भी दिखाया, जिसे देखकर डिप्टी सीएम दंग रह गए। उन्होंने तुरंत अफसरों को लताड़ लगाई और व्यवस्थाएं ठीक करने को कहा। जलकल के अफसरों को पानी की टंकियों को ठीक कराने के आदेश दिए। कहा कि पानी से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मरीजों के आंकड़े छिपा रहा विभाग
स्थानीय लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी छिपा रहा है। गंभीर मरीजों को सीधे बड़े अस्पताल भेजने के बजाय ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। वहां सही इलाज न मिलने से मरीजों की हालत गंभीर हुई। अब अफसर मरीजों के आंकड़े छिपा रहे हैं। विभाग भ्रम फैला रहा है।
---
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डिप्टी सीएम ने ट्रॉमा सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन की तत्काल तैनाती का आदेश देते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक योगेश शुक्ला, पार्षद दीपक कुमार, अधिवक्ता विनय पांडेय, प्रेम श्रीवास्तव, डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह भी मौजूद रहे।

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। 

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। 

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। 

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। 

जानकीपुरम में निरीक्षण करते एवं लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed