{"_id":"5e80b4f88ebc3e775269b7aa","slug":"residents-of-a-village-named-corona-says-people-are-discriminating-because-of-the-name-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के इस गांव का नाम ही है कोरोना, सुनते ही लोग ग्रामीणों से बना लेते हैं दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के इस गांव का नाम ही है कोरोना, सुनते ही लोग ग्रामीणों से बना लेते हैं दूरी
Sun, 29 Mar 2020 08:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक आतंक का पर्याय बन चुका है। चीन से निकले इस वायरस से इटली व स्पेन जैसे विकसित देशों में सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। वहीं भारत में भी करीब 25 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इस वायरस के कारण सीतापुर के एक गांव के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है क्योंकि गांव का नाम भी कोरोना ही है। कोरोना के एक ग्रामीण राजन कहते हैं कि जब हम किसी को बताते हैं कि हम कोरोना गांव के रहने वाले हैं तो वह हम लोगों से भेदभाव करते हैं। वो ये नहीं समझते हैं कि यह एक गांव का नाम है न कि किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति का।
विज्ञापन
Residents of Corona, a village in Sitapur say they have been facing discrimination, ever since the outbreak of #coronavirus. Rajan, a villager says, "When we tell people we are from Corona, they avoid us. They don't understand that it's a village, not someone infected with virus" pic.twitter.com/gxz6oIx8UP
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2020
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण जिले में गांव का नाम चर्चा में रहता है। जिसके कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना गांव नैमिषारण्य की 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर पड़ता है।
वहीं, ये भी बता दें कि भारत में अब तक 1029 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 85 मरीज रिकवर हो चुके हैं जबकि 25 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।