फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   resident doctors and nursing staff of SGPGI staged protest against continous 14 hours duty

एसजीपीजीआई में 14 घंटे लगातार ड्यूटी के विरोध में  रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
resident doctors and nursing staff of SGPGI staged protest against continous 14 hours duty
लखनऊ। पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में 14 दिन की लगातार ड्यूटी के विरोध में शुक्रवार को नर्सिंग कर्मियों ने प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। पीजीआई में नर्सिंग कर्मियों और रेजिडेंट के लिए कोरोना वार्ड में ड्यूटी का समय 14 दिन कर दिया गया है। इससे पहले 7 दिन की ड्यूटी और 14 दिन के क्वारंटीन का समय निर्धारित था। क्वारंटीन के लिए होटल की व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। अब 14 दिन की कोराना वार्ड ड्यूटी के बाद 2 दिन होम क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद चिकित्सा कर्मियों को फिर से वार्ड ड्यूटी करनी होगी। इस आदेश के जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया। शुक्रवार को संस्थान की नर्सों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पीजीआई में प्रशासनिक भवन के सामने जुटी नर्सों ने कहा कि वह लगातार 14 दिन की ड्यूटी के लिए तैयार नहीं हैं। बल्कि उन्होंने 14 दिन की ड्यूटी को सात-सात दिन के अंतराल में कराए जाने की मांग रखी। उधर, पीजीआई रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आकाश माथुर और महासचिव डॉ. अनिल गंगवार पीजीआई निदेशक से लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी 14 दिन की ड्यूटी का विरोध कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 14 दिन की ड्यूटी खत्म नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पीजीआई प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed