{"_id":"66ee255fd7ebe5ed570421b6","slug":"resident-doctor-and-female-attendant-clash-in-lokbandhu-hospital-commotion-lucknow-news-c-13-1-lko1029-882666-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर व महिला तीमारदार भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर व महिला तीमारदार भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में बृहस्पतिवार रात महिला रेजीडेंट डॉक्टर व तीमारदार भिड़ गए। आरोप है कि महिला तीमारदारों ने हाथापाई की। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही तीमारदार मरीज को डिस्चार्ज कराकर चले गए। रेजीडेंट एसोसिएशन ने अस्पताल निदेशक को पत्र भेजकर तीमारदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
डायबिटीज के मरीज राजाजीपुरम के राजेश टंडन को शुगर लो होने पर अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां ज्योति कृष्ण ने इलाज मुहैया कराया। तीमारदारों का आरोप था कि डॉक्टर कोताही बरत रही थी। सही से इलाज करने को कहा तो भड़क उठीं और अभद्रता करने लगी। इस पर महिला तीमारदार उनसे भिड़ गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही तीमारदार मरीज लेकर चले गए। अस्पताल निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र कौशल ने बताया तहरीर दी गई है।