फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi’s gift to police personnel; motorcycle allowance increased from Rs 700 to Rs 1,000 per month

यूपी: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया

Wed, 21 Oct 2026 05:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 21 Oct 2026 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए अपराधियों के खुलेआम घूमने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
UP: CM Yogi’s gift to police personnel; motorcycle allowance increased from Rs 700 to Rs 1,000 per month
सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि एक दौर था, जब अपराधी खुली जीप में बैठकर ऑटोमेटिक असलहे लहराते हुए खुलेआम घूमते थे। पुलिस अपराधियों पर हाथ डालने से पहले सोचती थी। कार्रवाई करने पर अपराधी के बजाय अधिकारी पर ही गाज गिर जाती थी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पता है कि उनका आखिरी ठिकाना कहां है।
विज्ञापन


Trending Videos

योगी ने कहा कि पहले पुलिस नेताओं के पालतू जानवरों को जंगल में तलाशने में लगी रहती थी। एसपी और थानेदार किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कई बार सोचते थे। कुछ ही घंटों में अपराधी के बजाय अधिकारी पर कार्रवाई हो जाती थी। उस दौर में अपराधी खुलेआम असलहे लहराते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पुलिस की एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाते हैं और माफिया की कब्र पर जाकर छाती पीटते हैं, वे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के आंसू पोंछने नहीं जाते। उन्होंने कहा कि जब लोग त्योहारों पर अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, तब पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे होते हैं। योगी ने कहा कि शहीदों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनके नाम केवल स्मारकों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना पर भी अंकित होते हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं

  • फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया 
  • पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया।
  • कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed