फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reservation pattern change in Lekhpal recruitment.

13,600 लेखपाल पदों पर भर्ती में आरक्षण में बड़ा फेरबदल

Sun, 28 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Reservation pattern change in Lekhpal recruitment.

लेखपाल भर्ती में आरक्षण के नए फॉर्मूले से अनारक्षित, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़े वर्ग के पदों में बड़ा फेरबदल किया गया है। जौनपुर में अनारक्षित वर्ग की 123 सीटें बढ़ गई हैं, जबकि एससी-एसटी की 49 और ओबीसी की 74 सीटें कम हो गई हैं। जिलाधिकारियों ने आरक्षण में बदलाव के बाद संशोधित विज्ञापन जारी करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में लेखपाल के 13,600 पदों के लिए 22 जून से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन 22 जुलाई तक लिए जाएंगे। भर्तियां जिलास्तर पर होगी और डीएम चयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। भर्ती के विज्ञापन जारी होने के बाद आरक्षण के फॉर्मूले में बड़ी खामी सामने आई।
विज्ञापन


रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण तय करने के बजाय जिला स्तर पर कुल पदों को आधार मानकर आरक्षित पदों का ब्यौरा जारी कर दिया गया।

इस बीच कुछ डीएम ने राजस्व परिषद से जानकारी मांगी कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की गणना संवर्ग में कुल स्वीकृत पदों के सापेक्ष की जाए या कुल रिक्त विज्ञापित पदों के सापेक्ष। राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त ने इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार से मार्गदर्शन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किए गए संशोधित विज्ञापन

Reservation pattern change in Lekhpal recruitment.

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल संवर्ग की भर्ती की प्रक्रिया में आरक्षण की गणना जिलों में उन रिक्तियों के आधार पर की जाएगी, जिनका विज्ञापन में उल्लेख किया गया है।

राजस्व परिषद ने भी इसी आधार आरक्षित पदों का ब्यौरा तैयार कर शुद्धि पत्र जारी करने के निर्देश डीएम को दिए हैं। डीएम ने आरक्षित पदों को लेकर संशोधित विज्ञापन (शुद्धिपत्र) जारी करने शुरू कर दिए हैं।

अब कुल रिक्त पदों में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए अधिकतम 21, अनुसूचित जनजाति के लिए दो प्रतिशत आरक्षण रहेगा। 50 फीसदी पद अनारक्षित रहेंगे।

आरक्षण के नए फॉर्मूले के बाद प्राय: सभी जिलों में आरक्षित पदों की संख्या घट-बढ़ गई है। जौनपुर में लेखपाल की 580 सीट हैं। पहले इनमें से 167 अनारक्षित, 164 एससी, 18 एससी और 231 ओबीसी के लिए रखी गई थीं। आरक्षण की नई व्यवस्था के बाद अनारक्षित वर्ग के पद 123 बढ़कर 290 हो गए हैं।

एससी के 42, एसटी के 7 और ओबीसी के 74 पद कम हो गए हैं। देवरिया में अनारक्षित वर्ग के 26 पद घटे हैं और एससी के 12 और ओबीसी के 14 पद बढ़े हैं। दो-तीन दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में आरक्षित पदों में फेरबदल की तस्वीर सामने आएगी।

लेखपाल भर्ती आरक्षण में आया बदलाव

Reservation pattern change in Lekhpal recruitment.

जिला--कुल पद--अनारक्षित--एससी--एसटी--ओबीसी
जौनपुर--580--290--122--11    157 (मौजूदा स्थिति)
पुराने फॉर्मूले के अनुसार--580--167--164--18--231

संतकबीरनगर--334--167--70--07--90(मौजूदा स्थिति)
पुराने फॉर्मूले के अनुसार--334--184--64--10--76

बस्ती--566--283--119--11--153--(मौजूदा स्थिति)
पुराने फॉर्मूले के अनुसार--566--278--127--11--150

देवरिया--385--192--81--7--105--(मौजूदा स्थिति)
पुराने फॉर्मूले के अनुसार--385--218--69--7--91

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed