फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rescue operation to capture trapped leopard in bahraich last 5 long hours

बहराइच: पाइप में छुपे तेंदुए को निकालने के लिए 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mon, 03 Jun 2019 05:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 03 Jun 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
rescue operation to capture trapped leopard in bahraich last 5 long hours
बहराइच में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजला
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्निया रेंज अंतर्गत बरखडिया बीट गुलारिपुरवा मोरहवा गांव में सोमवार को डामर रोड की ह्यूम पाइप की ढाई फिट की पुलिया में जंगल से निककर आया एक तेंदुआ छिप गया। 
विज्ञापन


तेंदुआ सुबह 7 बजे के आसपास जंगल से निकला था। इस दौरान करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद दोपहर में उसे पिजरे में कैद किया जा सका। बताया गया कि तेंदुआ लगभग 3 साल का है।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रामीणों ने तेंदुए को फंसा देखा तो पुलिया को दोनों तरफ से बंद कर दिया। तेंदुए के वहां होने की सूचना रेंज कार्यालय को दी। सूचना पाकर फारेस्ट, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को काबू में किया जा सका। वन विभाग के लोग तेंदुए को पिंजरे में बंद कर रेंज कार्यालय ले गए। यह नजारा देखने के  लिए ग्रामीण शोर मचाने लगे।

वहीं जब गांववालों को फंसे हुए तेंदुए के बारे में पता चला तो वे शोर मचाने लगे। इसके बाद तेंदुआ सड़क पर बनी पुलिया के नीचे घुस गया। ग्रामीणों ने झाड़ियों और पटरे के सहारे तेंदुए को पुलिया के अंदर दोनों और से बंद कर दिया। 

रेंजर कतर्नियाघाट पीयूष मोहन, डब्लूडब्लूएफ़ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन, मंसूर अली, वान दरोगा अनिल, अशफाक, कबीरुल हसन, वन रक्षक अवधेश नरेश शुक्ला,अजय सिंह ,रूपनारायण शुक्ला कमलेश, हीरालाल व थाना सुजौली के एसआई अशोक, एसआई जितेन्द्र योगेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच गए और  वन्यजीव प्रतिपालक यशवंत के दिशा निर्देश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

वन्यजीव प्रतिपालक यशवंत ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। इसे रेंज कार्यालय भेजा गया है, जहा तीन डाक्टरों का एक पैनल इसके स्वास्थ्य की जांच करेगा। तेंदुए को कहां छोड़ा जाए इसका फैसला स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed