{"_id":"d9b999f8ecd1e6c4636bdc07614b5579","slug":"report-filed-against-kumar-vishwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार विश्वास पर आरोप, थाने से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमार विश्वास पर आरोप, थाने से रिपोर्ट तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
कविता के जरिये धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आप के नेता और कवि कुमार विश्वास घिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी पर सीजेएम आनन्द कुमार ने गोमती नगर थाने से रिपोर्ट तलब की है। इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होगी।
कोर्ट में गोमती नगर के चन्द्र नगर निवासी प्रमोद पांडेय ने अर्जी देकर आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को वह अपने घर पर लैपटॉप पर कुमार विश्वास की कविताएं देख रहा था।
यू ट्यूब पर दो कविताएं ऐसी थीं जिसमें कुमार ने मोहम्मद साहब व भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।
कोर्ट को वादी ने बताया कि इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने एसएसपी को अर्जी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए।