{"_id":"6121575b8ebc3e79e9052ac9","slug":"report-filed-against-a-teacher-on-posing-as-inspector-in-tanda-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में फर्जी दरोगा बन धमकाना पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टांडा में फर्जी दरोगा बन धमकाना पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 22 Aug 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:13 AM IST
सार
- पत्नी ने की थी पति की शिकायत, एसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट, जांच में सही पाई गई थी शिकायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात होने के बाद भी फर्जी दरोगा बन कर लोगों को धमकाना और प्रेमिका का फोटो पत्नी के आधार कार्ड पर लगवाना शिक्षक को भारी पड़ गया। पीड़ित पत्नी की तहरीर और एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अनुपम भारती ने एसपी से शिकायत की थी कि तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहब्बत नगर में स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात वीर सिंह उसके पति हैं जो कि पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को धमकाते हैं। साथ ही पीड़िता ने कहा था कि वीर सिंह ने अनुपम भारती के आधार कार्ड को एडिट करवाकर उस पर उसकी जगह अपनी प्रेमिका का फोटो लगा लिया था। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि शिकायत की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 171 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि आरोपी का कोई रिश्तेदार पुलिस में है, जिसकी वर्दी वो पहनता था। जिस पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित जिले को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
भाई की वर्दी पहन लोगों को दिखाता था रौब
नगर से सटे ग्राम बादली निवासी शिक्षक वीर सिंह अपने भाई की वर्दी पहन कर सब जगह अपना रौब दिखाता रहता था। उसका भाई धर्म सिंह इस वक्त सब इंस्पेक्टर के पद पर नजीबाबाद स्थित कोतवाली में तैनात है। लेकिन जब भी उसका भाई घर आता तो वीर अपने भाई की वर्दी पहन लेता था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक ने सरकारी शिक्षक के भाई के विरुद्ध विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की बात कही है।