फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Repaired handpumps with 10 crores, report summoned

Lucknow News: 10 करोड़ से ठीक कराए हैंडपंप, रिपोर्ट तलब

Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Repaired handpumps with 10 crores, report summoned
तीन माह में 6928 हैंडपंपों पर खर्च की रकम
विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका पर एडीओ हुए सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पिछले तीन महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों की रिबोरिंग और मरम्मत में खेल की आशंका है। 6928 हैंडपंपों को ठीक कराने में करीब 10 करोड़ खर्च किए गए हैं। जिले में 1403 हैंडपंपों की रिबोरिंग और 5525 हैंडपंपों की मरम्म्त कराने का दावा किया गया है। गड़बड़ी की आशंका पर डीपीआरओ ने सभी एडीओ ने रिबोर और मरम्मत किए गए हैंडपंपों की स्थलवार रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने पर जिले की टीम एक-एक हैंडपंंप की जांच करेगी।
जिले में अप्रैल से जून माह में अब तक ग्राम पंचायतों में 6974 हैंडपंपों के खराब होने का दावा किया गया है। इसमें 1403 हैंडपंपों के रिबोर और 5571 हैंडपंपों के मरम्मत का लक्ष्य रखा गया। हैंडपंपों के मरम्मत और रिबोरिंग की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। पिछले तीन महीने में ग्राम पंचायतों ने 6928 हैंडपंंपों की रिबोरिंग और मरम्मत में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसमें 1403 हैंडपंपों को रिबोर और 5525 हैंडपंपों का मरम्मत कराने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

हैंडपंपों के मरम्मत और रिबोरिंग की रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ ने स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए हैं। हैंडपंंपों को ठीक कराने में गड़बड़ी की आशंका होने पर सभी एडीओ पंचायत को सात दिन में स्थलवार हैंडपंपों की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिससे हैंडपंपों की जांच कराई जा सके। डीपीआरओ के सख्त रुख के बाद ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ में आ चुका है खेल
हैंडपंपों के मरम्मत और रिबोरिंग में पूर्व में खेल पकड़ में आ चुके हैं। सही हैंडपंपों की रिबोरिंग करने के मामले में उजागर हो चुके हैं। बिना काम कराए मरम्मत के नाम पर बजट खर्च किया गया है। इस बार भी जांच सही ढंग से कराई गई तो ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था के नाम पर हैंडपंपों की रिबोरिंग और मरम्मत के काम में मनमानी उजागर हो जाएगी।

वर्जन
जिले में तीन माह में 1403 हैंडपंपों की रिबोरिंग और 5525 की मरम्म्त कराई गई है। एडीओ से स्थलवार रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही अधिकारियों की टीम से सत्यापन कराया जाएगा।
- गिरीशचंद्र, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed