{"_id":"64cd0d5bae3404e4300df290","slug":"renovation-work-not-done-still-after-three-years-in-22-primary-schools-selected-in-smart-city-scheem-lucknow-news-c-13-lko1018-363059-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्मार्ट सिटी योजना में भी नहीं सुधरी 22 स्कूलों की दशा <bha>--<\/bha><bha>--<\/bha> फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्मार्ट सिटी योजना में भी नहीं सुधरी 22 स्कूलों की दशा <bha>--</bha><bha>--</bha> फोटो
Fri, 04 Aug 2023 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साल 2020 में जारी हुआ था मरम्मत कर संवारने का आदेश
सतीश संगम
लखनऊ। स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी में चौमुखी विकास की परिकल्पना की गई है। इसके तहत शहर में चिन्हित 22 स्कूलों को भी संवारने की योजना बनी थी, लेकिन साल 2020 में जारी आदेश का अभी तक पालन नहीं हो सका। उधर, विद्यालयों में मरम्मत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार शुक्ल ने संबंधित विभाग से कई बाद जानकारी मांगी, लेकिन इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी।
शासनादेश के बाद साल 2021 में प्राथमिक विद्यालय बजीरगंज, प्रावि कैबिनेट गंज, प्रावि भेड़ीमंडी, प्रावि अमीनाबाद, प्रावि रिवर बैंक व प्रावि उदयगंज सहित कई विद्यालयों में थोड़े बहुत काम हुए, लेकिन बाद में इसे भी बंद कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि 22 स्कूलों की मरम्मत के लिए शासन से जारी आदेश का अभी तक पालन नहीं हुआ। लखनऊ स्मार्ट सिटी के प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। खास ये कि उन्हें इस बारे में अपने ही विभाग (प्राथमिक शिक्षा) से भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। बीएसए अरुण कुमार ने तो इस योजना की जानकारी होने की बात से ही इन्कार कर दिया है। (संवाद)
ये स्कूल हुए थे चिह्नित
प्रावि रिफ्यूजी कैंप, प्रावि खंदारी बाजार, प्रावि खसियारी मंडी, प्रावि अमीनाबाद, उप्रावि अमीनाबाद, प्रावि रस्सी बटान, प्रावि मारवाड़ी गली, प्रावि लोकमान्यगंज, प्रावि उदयगंज, प्रावि छितवापुर, प्रावि भेड़ीमंडी, उप्रावि राजभवन, प्रावि राजभवन, प्रावि नरही, प्रावि कैबिनेट गंज, प्रावि रिवरबैंक काॅलोनी, प्रावि बजीरगज-2, प्रावि वजीरगंज, प्रावि चिककमंडी, प्रावि बाजार झाऊलाल, प्रावि फतेहगंज व प्रावि रानीगंज।