फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Religious leaders said in saints' conference, India is a country of peace but injustice cannot be tolerated

Lucknow News: संत सम्मेलन में बोले धर्माचार्य, शांति का देश है भारत, पर अन्याय नहीं बर्दाश्त

Thu, 29 May 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Religious leaders said in saints' conference, India is a country of peace but injustice cannot be tolerated
लखनऊ। श्री जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज के मुताबिक भारत शांति का देश है। हालांकि जब-जब अधर्म ने सर उठाया है, तब तक राम हों या कृष्ण, अन्यायी और आतातायी का सर कुचला है। स्वामी यतींद्रानंद बुधवार को विकास नगर सेक्टर- 2 स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर जीवनदीप आश्रम पर बुधवार को संत मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी ने संतों का सम्मान किया। संत मिलन समारोह में महामंडलेश्वर अभयानंद सरस्वती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंत्री धर्मेंद्र दास जी महाराज, श्री कौशिक चैतन्य जी महाराज, सर्वेश्वर गिरी जी महाराज, स्वामी भास्करानंद सरस्वती जी महाराज, रामसेवक दास जी महाराज, बालकानंद तीर्थ जी, श्यामसुंदर दास जी, साध्वी प्रज्ञा चैतन्य, साध्वी अमर भारती सहित अनेक संत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed