फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Release of the novel Darkness to Light

Lucknow News: उपन्यास अंधेरे से उजाले की ओर का विमोचन

Mon, 17 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Release of the novel Darkness to Light
उपन्यास का किया गया विमोचन।
लखनऊ। वरिष्ठ कथाकार महेश शर्मा के उपन्यास ‘अंधेरे से उजाले की ओर’ का विमोचन यूपी प्रेस क्लब में रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. हरीशंकर मिश्र ने कहा कि उपन्यास में लेखक ने समाज के रिश्तों, कर्तव्यों, परंपराओं और परिस्थितियों को बड़े सूक्ष्म तरीके से दर्शाया है। वरिष्ठ कथाकार डॉ. मंजु शुक्ला ने लेखक की कल्पनाशक्ति की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमिता दुबे ने कहा कि लेखक महेश शर्मा ने अपनी प्रखर लेखनी से जनमानस को दिशा देने का सत्कार्य किया। लेखक ने उपन्यास के संबंध में संस्मरण सुनाए। मुक्तिनाथ झा, डॉ. गौरव शर्मा, शिव शरण सिंह, संदीप कुमार व सुरेंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed