लखनऊ। गोमतीनगर के विशाल खंड सि्थत सीएमएस के सभागार में बृहस्पतिवार को लेखक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अमिय का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि पुस्तक में विचारों की शुद्धता का भाव प्रकट होता है। यह लोगों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराती है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि पुस्तक में इतिहास शुद्धता, राष्ट्रीय चेतना और आत्म गौरव का बोध किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख (उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) कृपा शंकर, दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम, राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रो. प्रियंका सिंह, सुभाष कुमार, कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एलएमएल भट्ट, पूर्व सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल अवध, प्रशांत भाटिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अमिय का हुआ विमोचन।

नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अमिय का हुआ विमोचन।