{"_id":"6a0ccf5bf2ef41fee90a87db","slug":"rehabilitation-university-applications-for-postgraduate-admissions-begin-today-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1745357-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि : परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास विवि : परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी बुधवार से विवि की वेबसाइट dsmru.up.nic.in के जरिये आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में कुल 1077 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी और नॉन-सीयूईटी दोनों माध्यमों से होगी।
विश्वविद्यालय में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमएसडब्ल्यू, एमएड, बीएड विशेष शिक्षा और एमटेक समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। एमपीओ और पीजीडीवीटी जैसे कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश नॉन-सीयूईटी माध्यम से होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और अन्य अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सबसे अधिक 132 सीटें एमबीए पाठ्यक्रम में
विश्वविद्यालय में सबसे अधिक 132 सीटें एमबीए पाठ्यक्रम में उपलब्ध हैं। एमए (अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र), एमएससी (रसायन विज्ञान, आईटी, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी और सांख्यिकी), एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और एमसीए में 44-44 सीटें निर्धारित की गई हैं। एलएलएम तथा एमटेक (एआईडीएस और एआईएमएल) में 22-22 सीटें उपलब्ध हैं। बीएड विशेष शिक्षा के श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता और दृष्टिबाधित वर्गों में 33-33 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं एमएड विशेष शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों में 16 से 22 सीटें निर्धारित की गई हैं। ललित कला के पाठ्यक्रमों में 8 से 20 सीटें उपलब्ध रहेंगी।