{"_id":"6471d81f993a3d6518059f64","slug":"regular-phd-can-be-changed-in-part-time-in-lucknow-university-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम में बदल सकेंगे छात्र, शोध के दौरान नौकरी लगने वाले छात्रों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LU: नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम में बदल सकेंगे छात्र, शोध के दौरान नौकरी लगने वाले छात्रों को मिलेगी सुविधा
Sat, 27 May 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 May 2023 03:44 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध के दौरान नौकरी लगने पर छात्र अपनी नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम में बदलवा सकेंगे। इससे शोधार्थियों को नौकरी के कारण पीएचडी नहीं छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नियमित पीएचडी को पार्ट टाइम पीएचडी में बदलवा सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय पीएचडी के अध्यादेश में संशोधन कर प्रावधान करने जा रहा है। इससे शोध के दौरान नौकरी पाने वाले छात्रों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
लविवि के संशोधित पीएचडी अध्यादेश में शोध के दौरान नौकरी लगने वाले छात्रों को विशेष राहत देने की तैयारी है। इसके लिए विवि ऐसे विद्यार्थियों को यह सुविधा देगा कि नौकरी लग जाने पर वह अपनी पीएचडी को पार्ट टाइम में बदलवा कर जारी रख सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत पर खुलासा: प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज
दरअसल, किसी पीएचडी में अध्ययनरत शोधार्थी की नौकरी लग जाने के बाद वह अपनी थीसिस पूरी नहीं कर पाता है और पीएचडी बीच में ही छोड़ देता है। इससे शोधार्थी व विश्वविद्यालय दोनों को नुकसान होता है। नई व्यवस्था से अधिकतम छात्र अपनी पीएचडी पूरी कर सकेंगे।