फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 10th class student died after falling from third floor.

छात्रा की छत से गिरकर मौत पर खुलासा: प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 27 May 2023 02:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 02:26 PM IST
सार

अयोध्या के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। छात्रा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A 10th class student died after falling from third floor.
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या शहर के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर कक्षा 10 की छात्रा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने छात्रा के बाबा की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया व स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने, पॉक्सो व हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा की शुक्रवार को तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मामले में गेम टीचर अभिषेक कनौजिया को कैंट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया जिसकी वीडियोग्राफी की जा रही है। हिरासत में लिए गए शिक्षक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामले में प्रधानाचार्य ने परिजनों व मीडिया को गुमराह किया था और कहा था कि मौत झूले से गिरने से हुई है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। जिस जगह पर छात्रा गिरी थी। उस जगह खून के निशान भी मिटाए गए थे। ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यालय बंद था। परिजनों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को उसे विद्यालय में बुलाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि स्कूल में खून या अन्य निशान नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पूरे मामले की गहनता जांच की जा रही है।परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा कैंट क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली रोड स्थित सनबीम स्कूल गई थी। आधे घंटे बाद वह स्कूल परिसर के दाहिने तरफ गंभीर हालत में पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें - विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान, भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाई रणनीति

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत


छात्रा के सिर व पैर में गंभीर चोट लगी थी। छानबीन में पता चला कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्रा के तीसरी मंजिल से गिरने का वाकया कैद हुआ है।

पहले झूले से गिरने की जताई आशंका
मृतका के चाचा ने बताया कि छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने के बारे में शुरू में स्कूल प्रबंधन नहीं बता रहा था। स्कूल के कुछ लोगों ने झूले से गिरकर घायल होने की आशंका जताई। स्कूल प्रबंधन ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना के करीब घंटे भर बाद घरवालों की सूचना दी गई। बताया कि छात्रा बुरी तरह से घायल थी, उसका एक पैर टेढ़ा हो गया था। एक पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल आई थी। सिर में भी गंभीर चोट थी। अस्पताल में उसे दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया। छात्रा के पिता भारत पेट्रोलियम में कार्यरत हैं। मां एक परिषदीय स्कूल में अध्यापिका हैं।


घटनास्थल पर नहीं मिले खून के निशान
सीसीटीवी फटेज में जहां छात्रा गिरती हुई दिखाई दे रही है, वहां खून के किसी तरह के निशान थे। जबकि वह गिरने के बाद जिस तरह घायल हुई व उसके शरीर में महज तीन मिलीग्राम खून बचा था। ऐसे में घटनास्थल पर खून के निशान न मिलना, कुछ और ही इशारा करता है। वहीं घटनास्थल के पास नाली में पानी दिख रहा, ऐसे में संभावना जताई रही कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कहीं खून के निशान को मिटा तो नहीं दिया। वहीं हादसे के बाद स्कूल के कई कैमरे व फुटेज भी गायब होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल बहुत सी परिस्थितियां ऐसी है जो स्कूल प्रबंधन को शक के घेरे में डाल रही है।

परिजनों को देर से दी सूचना : सीओ
स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया का कहना था कि घटना कैसे हुई, उन्हें नहीं मालूम नहीं है। वह सुबह से छात्रा के साथ अस्पताल में हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि छात्रा की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई है। बताया कि जहां छात्रा गिरी थी, वहां खून का कोई निशान नहीं था। मौके पर मिला मृतका का चश्मा व मोबाइल टूटा नहीं था। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा के परिजनों को बिना सूचना दिए ही अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें देर से सूचना दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। छात्रा के स्कूल की छत पर जाने और फिर संदिग्ध हालात में गिरने के पहलू पर जांच की जा रही है।

पत्रिका के लिए अपनी कविता देने गई थी छात्रा
मृतका के पिता ने बताया कि सुबह उन्हें प्रयागराज जाना था। बिटिया ने कहा कि उसे स्कूल की पत्रिका में अपनी कविता छपवानी थी। इसके लिए प्रिंसिपल मैम ने स्कूल बुलाया है। उन्होंने परिचित के माध्यम से छात्रा को सुबह करीब 8:50 बजे स्कूल भेज दिया। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए निकल गए। रास्ते में सुबह करीब 10:10 पर उनके पास फोन आया कि छात्रा झूले से गिकर घायल हो गई, तब वह प्रतापगढ़ से ही वापस लौट आए। करीब 12:30 बजे अस्पताल जाकर देखा तो वह बेहोश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed