{"_id":"6471bfb139866eb061030cc5","slug":"storm-and-rain-in-lucknow-and-nearby-areas-in-uttar-pradesh-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग
Sat, 27 May 2023 02:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 May 2023 02:20 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर को आंधी व मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया। पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी धुआंधार आंधी चली और बारिश हुई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में शनिवार दोपहर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया और पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया। लखनऊ में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया तो कई जगह होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरे। इस दौरान शहर के लालकुआं क्षेत्र में एक मकान ढह गया। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर राम भवन के पास पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, कई जगहों पर होर्डिंग उड़कर सड़क पर आ गिरी। हालांकि, इससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लखनऊ की तरह बहराइच, गोंड और सुल्तानपुर में भी बारिश हुई और तेज हवाएं चली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान, भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत मामले में खुलासा, प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप व हत्या का मुकदमा दर्ज
हैरान करने वाले हैं मौसम के बदलाव
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मई के महीने में लू चलती है पर इस बार मौसम में हो रहे बदलाव हैरान करने वाले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का ट्रेंड बदलने में कम से कम 30 साल लगते हैं लेकिन अब तो हर दिन इसके तेवर बदल रहे हैं। बीच के कुछ दिनों को छोड़ दें तो पूरा महीना कभी तेज हवा, कभी आंधी तो कभी बारिश के बीच बीता। फेबियन चक्रवात भी मानसून के रास्ता भटकने का संकेत दे रहा है।
छह दिन में 9.8 डिग्री गिरा पारा
राजधानी लखनऊ में बीते छह दिनों में अधिकतम पारे में 9.8 डिग्री की कमी आई है। 21 मई को यह 43 डिग्री था, जो 25 को 33.4 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि यूपी के दक्षिण भागों को छोड़ दें तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू नहीं चली। लखनऊ में भी लू नहीं चली। शुक्रवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट में मानसून सीजन में लखनऊ समेत यूपी में सामान्य से कम बारिश के आसार जताए हैं।