आपके आशियाने के लिए आवास विकास का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से दो लाख रुपये तक की सालाना आमदनी वालों के लिए खुशखबरी है। आवास
गोकुल ग्राम योजना में एलआईजी व ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा।
इस बार योजना की खास बात यह है कि इसमें अधिकतम सालाना आमदनी की सीमा में
बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे अब एलआईजी के लिए दो लाख रुपये सालाना और
ईडब्ल्यूएस के लिए एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले भी आवेदन कर सकेंगे।
पहले एलआईजी के लिए वही आवदेन कर पाते थे, जिनकी अधिकतम सालाना आय 1.20 लाख
रुपये और ईडब्ल्यूएस के लिए वह जिनकी अधिकतम आमदनी सालाना 60000 रुपये
होती थी।
आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने
बताया कि गोकुल ग्राम योजना में एलआईजी व ईडब्ल्यूएस के कुल 2141 फ्लैट
बनाए जाएंगे।
इनमें एलआईजी के 672 और ईडब्ल्यूएस के 1408 फ्लैट शामिल हैं।
फ्लैट जी प्लस थ्री योजना के होंगे। एलआईजी फ्लैट की कीमत नौ लाख रुपये है
और ईडब्ल्यूएस की कीमत सात से साढ़े सात लाख रुपये तक है।
उधर आवंटियों
को किस्तों में पैसा अदा करने की सहूलियत मिलेगी। ईडब्ल्यूएस केआवंटियों
को पैसा अदा करने के लिए 15 साल का समय मिलेगा।
इसी तरह एलआईजी के आवंटियों
को 12 साल (144 समान किश्तों में) में पैसा अदा करने की मोहलत दी जाएगी।