{"_id":"5805bb064f1c1b592c7035a0","slug":"registration-website-for-akhilesh-smart-phone-getting-millions-hits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन के लिए एक हफ्ते में 11 लाख रजिस्ट्रेशन, देखें वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन के लिए एक हफ्ते में 11 लाख रजिस्ट्रेशन, देखें वेबसाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
online apply
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवेदन कर रहे हैं। एक सप्ताह में आवेदन करने वालों की संख्या 11 लाख पार कर गई है।
विज्ञापन
योजना के लिए 10 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू हुआ है। इसके लिए शुरू किए गए पोर्टल www.samajwadisp.in को 24 घंटे के भीतर 2.34 करोड़ हिट मिले।
जबकि, एक सप्ताह के भीतर 11 लाख से अधिक लोग स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वेबपोर्टल उच्च सुरक्षा मापदंड के आधार तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इससे 50 लाख से अधिक अवांछित साइबर अटैक रोके गए हैं। आवेदकों के लिए 1800-102-5146 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है।
जानें किसे मिल सकता है स्मार्टफोन
डेमो पिक
- फोटो : getty
- स्मार्टफोन के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाला यूपी का नागरिक होना चाहिए।
- सरकारी नौकरी करने वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे।
- जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं तो वे भी पात्र नहीं होंगे।
- अगर कोई निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तभी आवेदन कर करेगा।
- रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा।