फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for 332 plots of Anantnagar scheme starts today

Lucknow News: अनंतनगर योजना के 332 भूखंडों के लिए पंजीकरण आज से

Fri, 11 Jul 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Registration for 332 plots of Anantnagar scheme starts today
लखनऊ। अनंतनगर योजना में भूखंड खरीदने का फिर मौका आया है। एलडीए शुक्रवार से यहां 332 प्लॉटों लिए पंजीकरण खोल रहा है, जो 10 अगस्त तक चलेगा। यहां जमीन का रेट 41,150 रुपये प्रति वर्गमीटर है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में करीब डेढ़ लाख लोगों को आशियाना मिलेगा। जिन भूखंडों का पंजीकरण खोला जा रहा है, उनमें 450 वर्गमीटर के 19, 288 वर्गमीटर के 105, 200 वर्गमीटर के 50, 162 वर्गमीटर के 37 और 112.5 वर्गमीटर के 121 प्लॉट हैं ।
विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर लॉगिन करके पंजीकरण पुस्तिका 1100 रुपये जमा कर खरीदनी होगी। भूखंड की अनुमानित रकम का पांच प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के बीच प्लॉटों का आवंटन लॉटरी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed